Horoscope

आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

15 सितंबर, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

राजकीय कार्यों में उच्चवर्गीय मित्रों से सहयोग मिलेगा। घर, शौक, पसन्दीदा गतिविधियों के लिए समय मिलेगा। जोखिम लेने का मूड भी होगा। खुद को अकेला महसूस नहीं करेंगे। अच्छे मित्रों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। आदर्श/आध्यात्मिक झुकाव सामने आयेंगे। आध्यात्मिक, धार्मिक, ध्यान, प्रार्थना आदि अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। घर और कार्यक्षेत्र में सद्भाव कायम कर सकेंगे। बच्चों की गतिविधियां खुशी और आनन्द का स्रोत बनी रहेंगी।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

बच्चों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों, पालतू जानवरों, बच्चों, बुजुर्गों और सामुदायिक गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से कार्यक्रमों में फेरबदल की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में सफलता और प्रसन्नता मिलेगी। आभूषण और कपड़े खरीद सकते हैं। इसका मुख्य कारण प्रियजन ज्यादा से ज्यादा सुन्दर दिखना है। काम का दबाव कम होगा। नई योजनाओं और काम के बारे में सोच सकते हैं।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

घर में मांगलिक कार्य की रूप रेखा बनाते हुए मन प्रसन्न रहेगा। प्रियजन और बच्चों के अलावा आन्तरिक सज्जा और लेखन जैसी कला एवं घर की देखभाल जैसे क्षेत्रों में भी संवेदनशील होंगे। खानपान में संयम बरतना बहुत जरूरी है। ठंडी चीजें खाने से बचें। किसी से कर्ज लेना और देना दोनों ही काम नहीं करें अन्यथा भविष्य में सम्बन्धों में दरार आ जायेगी। पुरानी यादें मन को कचोटेंगी। कुछ मानसिक तनाव का भी अहसास होगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक दायरा बढे़गा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। रोजमर्रा के जीवन की रफ्तार भले ही कितनी भी अधिक क्यों न हो, अपने स्तर पर शान्त बने रहेंगे। बुजुर्गों, गरीबों, बीमारों, असहाय लोगों की मदद करेंगे। उनके सरोकारों को अपना बनाने का प्रयास करेंगे। ऐसा किसी उद्वेग के कारण नहीं, बल्कि उनके प्रति वास्तविक भावनाओं के वशीभूत होकर करेंगे। नए कार्यों के लिए आगे शुभ समय का योगदान आपको मिलेगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। अपने ही सहकर्मियों से अप्रत्यक्ष विरोध, प्राइवेट नौकरी से जुड़े व्यक्तियों पर कार्यभार की अधिकता रहेगी। किसी राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात होगी। सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो चर्चा का विषय बन सकते हैं। मित्र या रिश्तेदारों की सहायता से महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। नौकरी पेशा के लिये समय सामान्य गुजरेगा। अनावश्यक खर्च होने से थोड़ी मानसिक खिन्नता रहेगी।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आध्यात्मिक रूचियां, आस्था, धार्मिक रूझान का प्रतीक है। इस समय यही सब महत्वपूर्ण भी रहेगा। फिलहाल घर परिवार और प्रेमपक्ष में सहजता बनी हुई है। हृदय की पवित्रता के प्रतिफल के रूप में ईश्वरीय अनुकम्पा का लाभ मिलेगा। स्वयं को सुखानुभूति और प्रसन्नता में आकंठ डूबा हुआ महसूस करेंगे। प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। व्यवसाय, करियर, कार्य में ठोस सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति भी सहज रहेगी।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

सिर्फ काम में व्यस्त रहें। मौज मस्ती नहीं करें, ऐसा ठीक नहीं है। मनोरंजन सामाजिक स्तर पर मिलना जुलना, पार्टी, खाना-पीना व्यस्त रखेगा। सम्पर्क संचार और कम्प्यूटर महत्वपूर्ण रहेंगे। मन करेगा खूब अधिक कार्य करें, परन्तु किन्हीं कारणों से आलस्य आगे हो जायेगा। दौरे, यात्राएं, सम्बन्ध, प्रौद्योगिकी, खोज यात्राओं का भी योग है। मजे या मनोरंजन के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। इन सबका जबर्दस्त लाभ मिलेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

मौजूदा नजरिया फिलहाल कायम रहेगा। छोटे-मोटे विवाद, काम का दबाव, समस्याएं सिर उठाएंगी, लेकिन इन्हें पीछे छोड़ देंगे। एक अच्छे इंसान के रूप में विकास और प्रगति जबर्दस्त रही है। ऐसी परिस्थितियां बनेंगी, जो इसे और प्रभावशाली बनाएंगी। व्यक्तिगत स्तर पर सन्तुष्टि का अनुभव होगा। सराहना और मान्यता प्राप्त होगी। वेतन-वृद्धि, प्रोन्नति, सुविधाएं, लाभ, सार्वजनिक स्तर पर प्रशंसा और पुरस्कारों के ठोस रूप में नतीजे सामने आएंगे।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

व्यापार नौकरी के क्षेत्र में चल रहे प्रयास तो सफल होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। काम निकलवाने के लिए जोर लगाएंगे, दूसरों की मदद चाहेंगे। मोल-तोल करेंगे, ताकि सन्तोषजनक तरीके से हर काम पूरा हो सके। चुनौतियां जारी रहेंगी, लेकिन ये लाभ और प्रगति के अवसर जुटाएंगी। प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अपनी पहचान के लिहाज से खुद को साबित भी करेंगे।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

व्यक्तिगत तौर से राह की अड़चनों को दूर करने की जरूरत समझेंगे। घरेलू एवं पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने सम्बन्धी सरोकार महत्वपूर्ण होंगे। पूर्व निर्धारित कार्यों में परिश्रम से सफलता मिलेगी। किसी नए कार्य में उतावलापन ठीक नहीं है। कारोबारी क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। कोई नया अनुबंध लाभप्रद साबित होगा। दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा। किसी नये कार्य को करने का अवसर प्राप्त होगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आविष्कारी तकनीक, नई और साहसपूर्ण विधियों का लाभ मिलेगा। एक साथ कई गतिविधियों पर ध्यान देंगे। लापरवाही के कारण निराशा और दूसरी परेशानियां उठ सकती हैं। कार्य में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। कुछ और सोचने का मौका नहीं मिलेगा। परिवार में सामान्य स्थितियां रहेंगी। सहकर्मियों से सहयोग की प्राप्ति होगी। किसी भी नई योजना की शुरुआत करने की तो सोचेंगे, पर किसी कारणवश टल जायेगी।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मित्र के सहयोग से व्यापार में लाभ की संभावना है। नौकरी-पेशा उच्चाधिकारियों की उपेक्षा का शिकार हो सकते हैं। शक्ति, नैतिक समर्थन, मांगें, निर्देशन और प्रेरणा के लिए वापस परिवार, प्रियजन एवं जीवन साथी की ओर मुड़ेंगे। किसी नए काम के आरम्भ में कुछ आकस्मिक अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। शेयर-बाजार एवं सट्टे से जुड़े व्यक्तियों की स्थिति सामान्य गुजरेगी। किसी बड़े महत्वपूर्ण कार्य की शुरूआत नहीं करें।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)