ट्रेन में मोबइल कर रहा था चोरी, यात्रियों ने ऐसे सिखाया सबक, देखें वीडियो

बिहार देश वायरल
Spread the love

बेगूसराय। चोर ट्रेन में मोबाइल चोरी कर रहा था। यात्रियों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके बाद उसे ऐसा सबक सिखाया कि वह जान की भीख मांगने लगा। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह घटना बिहार के बेगूसराय की है। यहां चलती ट्रेन की खिड़की से एक चोर मोबाइल चुराने की कोशिश कर रहा था। यात्री ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर उसका एक हाथ पकड़ लिया। वहीं बैठे एक दूसरे यात्री ने चोर का दूसरा हाथ पकड़ लिया। इस दौरान ट्रेन चल पड़ी।

इसके बाद यात्री बेगूसराय के साहेबपुर कमाल स्टेशन से खगड़िया तक यूं ही खिड़की पर लटकाकर चोर को ले गए। इन दोनों स्‍टेशन के बीच की दूरी 15 किलोमीटर है। इस दौरान चोर जान की भीख मांगता रहा। उसने कहा कि हाथ टूट जाएगा भईया। मर जाएंगे भईया। हालांकि यात्रियों ने उसका हाथ नहीं छोड़ा।

खगड़िया स्टेशन पर चोर को रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम पंकज कुमार बताया। वह बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।