पाकिस्तानी हैकर्स ने भारत के एक डिजिटल चैनल को किया हैक, पैगंबर की तारीफ में चलाए गाने

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। पाकिस्तान अब भी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। पैगंबर विवाद को लेकर विरोध का गलत तरीका अपना लिया है। हाल ही में रिवॉल्यूशन पीके नाम के पाकिस्तान स्थित हैकिंग ग्रुप ने असम के पायनियर डिजिटल न्यूज चैनल TIME8 का यूट्यूब अकाउंट लाइव स्ट्रीम के दौरान हैक कर लिया।

इसके बाद चैनल पर पाकिस्तान का झंडा और पवित्र पैगंबर का टिकर चला दिया। उनका कहना है कि हैकर्स ने न केवल चैनल पर अपने धार्मिक विचारों को अवैध रूप से व्यक्त किया, बल्कि चैनल और भारत को बदनाम करने की भी कोशिश की। उसने ट्विटर और फेसबुक पर भी हैक के दौरान चलाए गए वीडियो को शेयर किया।

इस घटना पर TIME8 डिजिटल न्यूज नेटवर्क के संपादक ऋतुष्मिन शर्मा ने कहा कि, “हम सभी के बीच शांति और सद्भाव का समर्थन करते हैं। हम ऐसी किसी भी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का समर्थन या प्रोत्साहन नहीं करते हैं। फिलहाल हमने मामले की सूचना गुवाहाटी पुलिस को दे दी है।

चैनल के संस्थापक उत्पल कांता का कहना है कि हैकर्स ने न केवल चैनल पर अपने धार्मिक विचारों को अवैध रूप से व्यक्त किया, बल्कि चैनल और भारत को बदनाम करने की भी कोशिश की। उसने ट्विटर और फेसबुक पर भी हैक के दौरान चलाए गए वीडियो को शेयर किया।