डैम में नहाने के दौरान डूबने से छात्र की मौत, साथी छोड़कर भागे

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया (बोकारो)। कोनार डैम में नहाने के दौरान एक छात्र की डूबने से मौत हो गई है। उनके साथ नहा रहे अन्य छात्र उसे बचाने में नाकाम रहने पर छोड़कर भाग निकले। घटना बोकारो और हजारीबाग जिले के सीमा पर स्थित कोनार डैम पर घटी है।

इस संबंध में विष्णुगढ़ थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि प्रिंस कुमार (13 वर्ष) रमुआ गांव का रहने वाला है। शुक्रवार को वह अपने साथियों के साथ कोनार डैम नहाने गया था। नहाने के क्रम में वह फिसल गया और गहरे पानी में चला गया। इसकी सूचना मिलने पर शनिवार को स्थानीय गोताखोर के मदद से छात्र के शव को निकाला गया।

छात्र को डैम से निकालने में बेरमो अनुमंडल की चतरोचट्टी थाना की पुलिस प्रशासन ने भी सहयोग किया। गोताखोर धीरज लहेरी, अशोक महतो, बासुदेव महतो, नीरज लहेरी, पूर्व मुखिया टूकन महतो, देवेंद्र महतो, जगदीश महतो, गुलाब महतो एवं काली महतो ने छात्र के शव को पानी से निकला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दी है।