रांची। भारतीय प्रशासनिक सेवा की रिटायर अधिकारी श्रीमती मैरी नीलिमा केरकेट्टा को झारखंड लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। झारखंड सरकार ने उनकी नियुक्ति की कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि श्रीमती मैरी नीलिमा केरकेट्टा, सेवानिवृत भारतीय प्रशासनिक सेवा को झारखंड लोक सेवा आयोग के रिक्त अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की कार्रवाई करने का आदेश राज्य सरकार ने दिया है।
जानकारी हो कि दिवंगत अभिताभ चौधरी के कार्यकाल पूरा होने के बाद से यह पद रिक्त था। इसके बाद से यह प्रभार में चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक श्रीमती केरकेट्टा महाराष्ट्र कैडर की 1994 बैच की अधिकारी रही है। वह झारखंड की राजधानी रांची के कांके की रहने वाली है।
श्रीमती केरकेट्टा प्रतिनियुक्ति पर पांच साल तक काम कर चुकी है। उनके पिता स्व. डॉ आर केरकेट्टा जाने-माने कृषि वैज्ञानिक थे। वह बिरसा कृषि विवि के कुलपति भी रह चुके हैं।