वन बन्धु परिषद की युवा इकाई रांची में शुरू करेगी एकल गुरुकुल

झारखंड
Spread the love

रांची। वन बन्धु परिषद की वार्षिक आम बैठक का आयोजन मरवाड़ी आरोग्य भवन में किया गया। सभा में चैप्टर के अध्यक्ष रमेश धरणीधरका ने आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया। चैप्टर द्वारा बीते दो वर्षों में किए गए कार्यों को सभा के समक्ष रखा। इसे सर्वप्रथम से पारित किया गया।

बीते दो वर्षों में हुए कार्यों और कोष के लेखा जोखा से सभी सदस्यों को अवगत कोषाध्यक्ष राजेश अडूकिया ने कराया। इसे भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही, आने वाले वर्षों के लिए नई टीम की घोषणा की गई।

अंचल किंगर को अध्यक्ष व अजय दीप वाधवा को सचिव का कार्यभार सौंपा गया। महिला समिति की अनुपमा राजगारिया व अनि‍ता तुलस्यान ने अध्यक्ष और सचिव का कार्यभार ग्रहण किया। युवा इकाई का अध्‍यक्ष विशेष केडिया और सचिव अभिनव मित्तल बने।

सभा में 60 से अधिक संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। युवा इकाई ने एकल लाइब्रेरी ज्ञानोदय की शुरुआत की। रांची में एकल गुरुकुल शुरू करने का एलान किया। यह गुरुकुल भारत का दूसरा एकल द्वारा संचालित गुरुकुल होगा।

सभा में जयदीप मोदी, सुमित खेमका, सुमित पोद्दार, राज राजगढि़या, राधा ड्रॉलिया, करण बुटाला, सुमन मिनोचा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *