जरूर पढ़ें; स्पीकर सीपी जोशी होंगे राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री !

अन्य राज्य देश
Spread the love

राजस्थान। अभी-अभी खबर आ रही है कि कोच्चि में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार हो गये हैं। पर उन्होंने सचिन पायलट के सीएम बनने की राह में रोड़ा अटका दिया है।

जानकारी के मुताबिक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम पद के लिए राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के नाम की सिफारिश की है। अशोक गहलोत ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी।

इसके बाद उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का चुनाव लड़ने का संकेत दिया था। राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद, अशोक गहलोत को अध्यक्ष पद के रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। फिर भी उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर के साथ मुकाबला करना होगा।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान सरकार का आखिरी बजट पेश करने के लिए अशोक गहलोत फरवरी के आखिर तक सीएम बने रह सकते हैं। इस दौरान उन्होंने राज्य के अगले मुख्यमंत्री के लिए स्पीकर सीपी जोशी के नाम की सिफारिश की है।

हालांकि सीपी जोशी और अशोक गहलोत के बीच रिश्ते पहले खटास भरे थे, लेकिन जून 2020 में सीपी जोशी ने अशोक गहलोत की सरकार बचाने में मदद की थी। जिसके बाद उनके बीच नजदीकियां बढ़ गईं।