JAMSHEDPUR : मानगो बस स्‍टैंड से हटाए जाएंगे ये 28 वाहन, जाम से मिलेगी मुक्ति

झारखंड
Spread the love

  • संबंधित वाहन मालिकों को 48 घंटे में बस स्टैंड खाली करने के निर्देश

जमशेदपुर। मानगो बस स्टैंड के आसपास यातायात व्‍यवस्‍था शीघ्र सामान्‍य होगी। इसे लेकर उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने कदम उठाया है। उपायुक्‍त ने पिछले कई महीनों से परिचालन नहीं होने वाले और कंडम अवस्था में खड़ी बस या अन्य वाहनों को हटाने के निर्देश जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी को दिये हैं। जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार एवं टीम ने जांच के बाद बस स्टैंड में 28 वाहन चिन्हित करते हुए सूची उपलब्ध कराई है।

बतातें चलें कि पिछले कई माह से वाहनों का परिचालन नहीं हुआ है। अनावश्यक रूप से बस स्टैंड में उन वाहनों की पार्किंग है। इसके कारण स्टैंड के बाहर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। यातायात व्यवस्था सुगम बनाने में कठिनाई आ रही है। बस स्टैंड में बेकार पड़े वाहनों के कारण वर्तमान में चल रही बसें बाहर सड़क पर पार्किंग कर सवारी बैठाते हैं।

उपायुक्त ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी को सम्बंधित वाहन मालिकों को नोटिस जारी करने और नोटिस के बाद वाहन मालिकों की तरफ से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने पर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

ये सभी वह बसें या वाहन हैं, जिनका परिचालन पिछले कई महीने से नहीं किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने 48 घंटे के भीतर मालिक अपने बसों/वाहनों को बस अड्डा से हटाकर अपनी निजी जगह लेकर जाने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं करने पर व्यावसायिक दर से मानगो बस अड्डे में बस लगाने की शुल्क की वसूली की जाएगी।

जिला परिवहन पदाधिकारी को भी यह सूची भेजी गई है, जिनके द्वारा भी इन बस/वाहनों को हटाने को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

निबंधन संख्या/ बस का नाम/बस मालिक का नाम

1. JH05AE-9969, शिव शक्ति, राम पूजन शर्मा

2. JH01AZ-9969, शिव शक्ति, राम पूजन शर्मा

3. JH09Q-9969,  शिव शक्ति, राम पूजन शर्मा

4. JHOSY-9069,  शिव शक्ति, राम पूजन शर्मा

5. JH05AE-9069, शिव शक्ति, राम पूजन शर्मा

6. JH05BE-9990, शिव शक्ति, राम पूजन शर्मा

7. JH05BF-0069, शिव शक्ति, राम पूजन शर्मा

8. JH05BD-0096, शिव शक्ति, राम पूजन शर्मा

9. JH05BD-0069, शिव शक्ति, राम पूजन शर्मा

10. JH05CW-1519, शिव शक्ति, राम पूजन शर्मा

11. JH05BM-9069, शिव शक्ति, राम पूजन शर्मा

12. JH05BM-3644, शिव शक्ति, राम पूजन शर्मा

13. JH22A-3449, शिव शक्ति, राम पूजन शर्मा

14. JH02AZ-5195, याराना, बिट्टू कुमार

15. JH05W-1890, नटराज, किशोर कुणाल & अभिषेक कुमार

16. JH01AK-4599, नटराज, किशोर कुणाल & अभिषेक कुमार

17. JH02R-3339, नटराज, किशोर कुणाल & अभिषेक कुमार

18. JH02R-3390, नटराज, किशोर कुणाल & अभिषेक कुमार

19. JH04K-6448, पिक अप वैन, संजय कुमार ठाकुर

20. JH05W-7710, पिक अप वैन, संजय कुमार ठाकुर

21. JH05AT-0656, पिक अप वैन, संजय कुमार ठाकुर

22. JH05DF-7644, शिव महिमा, संतोष कुमार

23. WB67B-6262, शिव महिमा, संतोष कुमार

24. JH05AQ-5807, शंकर पार्वती, विशाल दुबे

25. JH05AQ-5806, शंकर पार्वती, विशाल दुबे

26. BR16P-9888, श्रीकृष्णा, प्यारे लाल

27. OR11J-7061, रंजू, रामशकल यादव

28. BR26K-1010, सिंह, नीरज सिंह