भारत और दक्षिण अफ्रीका वन डे मैच : 6 अक्‍टूबर से मिलेगा टिकट, ये है रेट

झारखंड खेल
Spread the love

  • ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीद सकते हैं लोग

रांची। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर, 2022 को एक वनडे मैच होगा। इसके लिए टिकट की बिक्री तीन दिन होगी। टिकट के कीमत की घोषणा 16 सितंबर को कर दी गई।

झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने के मुताबिक दर्शक टिकट काउंटर के अलावा ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। टिकट की सबसे कम कीमत 1100 रुपये है। सबसे अधिक टिकट की कीमत 10 हजार रुपये है।

इस मैच के लिए टिकटों की बिक्री 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक होगी। टिकटों की बिक्री जेएससीए स्टेडियम की पश्चिमी ओर बने काउंटर से होगी। दर्शक सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक काउंटर से टिकट ले सकेंगे।

एसोसिएशन के मुताबिक बीच में दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक लंच ब्रेक होगा। एक व्यक्ति अधिकतम तीन टिकट ही खरीद सकता है। टिकट खरीदते समय आधार कार्ड की एक प्रति प्रस्तुत करना जरूरी होगा।

ये है टिकट की कीमत