कोयल नदी से बरामद महिला के शव की गुत्‍थी सुलझी, चार गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। बेलचंपा कोयल नदी से बरामद महिला के शव के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया। उसकी हत्या की गुत्थी भी सुलझा ली है। गढ़वा पुलिस ने छत्तीसगढ़ के बलरामपुर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर से एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जवाहर नगर निवासी रमेश मंडल, लतिका मंडल, संतोषी नगर निवासी शांति मंडल और पीरुडीह गांव के वीरा लकड़ा का नाम शामिल है।

पूरी साजिश का खुलासा

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नीरज कुमार ने बताया कि 30 सितंबर को बेलचंपा कोयल नदी पुल के पाया संख्या 11 से एक महिला का शव बरामद हुआ था। मृतका की पहचान बलरामपुर थाना क्षेत्र के गुरूचंद मंडल की पत्नी रीना गिरी के रूप में हुई थी। रीना गिरी के भाई बदला गिरी ने गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि रीना के ससुराल में लगातार विवाद होते रहते थे। ससुराल वाले रीना को रास्ते से हटाना चाहते थे। इस षड्यंत्र में ससुराल पक्ष ने रमेश मंडल के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

हत्या के दिन की घटना

रीना गिरी का 29 सितंबर को अपहरण किया गया। उसे गढ़वा लाया गया। यहां वीरा लकड़ा और रमेश मंडल ने अपनी चार पहिया वाहन से रीना को लाया। गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को कोयल नदी पुल से नीचे फेंक दिया।

आरोपियों की गिरफ्तारी

एसडीपीओ ने बताया कि घटना में रीना के पति को बलरामपुर पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन उसने हिरासत के दौरान आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है।

मौके पर ये मौजूद

मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश यादव, प्रदीप यादव, आरक्षी राहुल कुमार, धर्मेंद्र कुमार और सहायक पुलिस प्रियंका मिंज उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX