
रांची। नशा, धूम्रपान और शराब से दूर और स्वस्थ रखने के लिए चुनवा टोली, टम टम टोली, मकचुंद टोली, भागवान कोचा (लावडीह), सरना टोली, लावडीह आदि के युवाओं को फुटबॉल और जर्सी बांटे गये। करम पूजा में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी को विशेष पुरस्कार दिया गया।
रांची के कांटाटोली के चुनवा टोली स्थित अखरा स्थल में कार्यक्रम का आयोजन 24 सितंबर को किया गया। अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, वार्ड नंबर 13 सह चुनवा टोली, टम टम टोली, सरना समिति के बैनर तले अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद महानगर अध्यक्ष पवन तिर्की के तत्वावधान में यह हुआ।
इस अवसर पर मौजूद रांची नगर निगम के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि क्षेत्र में इतने दिनों में ना ही विकास हुआ है, ना ही यहां के लोगों का संवर्धन। यहां के युवा काफी तेज तर्रार हैं। इन्हें आगे बढ़ाने में हर संभव मदद किया जाएगा। उन्होंने चुनवा टोली का भ्रमण कर यहां की जन समस्याओं का जानकारी प्राप्त की। इसके निराकरण का आश्वासन दिया।
पवन तिर्की ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेलना बहुत जरूरी है। शिक्षित भी होना चाहिए। तभी समाज भी स्वस्थ रहेगा। वार्ड नंबर 13 को खिलाड़ियों का वार्ड बनना है। साथ ही, नगर निगम कि ओर से जो भी योजनाएं आए, उसे जन जन तक पहुंचना और हर एक को शिक्षित करना फर्ज है।
इस मौके पर वार्ड नंबर 12 पाषर्द कुलभूषण डुंगडुंग, महादेव बडाईक, अनुज हेमरोम, अनिल कच्छप, आकाश तिर्की, लक्की सिककु, मोनटु राम, सन्तोष लकड़ा, सुजीत लकड़ा, लुइस तिर्की, सुमन तिग्गा, सुदामा साहू, जेम्स लकड़ा, बिलयानी कच्छप, अलविसिय हेमरोम आदि मौजूद थे।