ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में दुर्गोत्सव और पुरस्कार वितरण का आयोजन

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, रांची की प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में दुर्गोत्सव का आयोजन 29 सितंबर को किया गया। इस अवसर पर कक्षा आठवीं की छात्रा जैसमीन बेक ने दुर्गापूजा के महत्‍व पर भाषण प्रस्तुत किया। विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक एवं मनमोहक भजन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित हुए बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं के दो ग्रुप बनाए गए थे। ग्रुप ‘ए’ में कक्षा (6वीं से 8वीं) और ग्रुप ‘बी’ में कक्षा (9वीं से 12वीं) शामिल थे।

छात्रों के ग्रुप ‘ए’ में इलियट सदन को प्रथम, शेक्सपीयर सदन को द्वितीय तथा बायरन सदन को तृतीय स्थान प्राप्त हुए। छात्राओं के ग्रुप ‘बी’ में कीट्स सदन को प्रथम, इलियट सदन को द्वितीय तथा शेक्सपीयर सदन को तृतीय स्थान प्राप्त हुए।

छात्राओं के ग्रुप ‘ए’ में शेक्सपीयर सदन को प्रथम, इलियट सदन को द्वितीय तथा कीट्स सदन को तृतीय स्थान प्राप्त हुए। छात्राओं के ग्रुप ‘बी’ में बायरन सदन को प्रथम, शेक्सपीयर सदन को द्वितीय तथा कीट्स सदन को तृतीय स्थान प्राप्त हुए।

विद्यालय में आयोजित हुए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता के लिए छात्र-छात्राओं को चार ग्रुप, ग्रुप ‘ए’ में (कक्षा 6वीं और 7वीं), ग्रुप ‘बी’ में (कक्षा 8वीं तथा 9वीं), ग्रुप ‘सी’ में (कक्षा 10वीं) और ग्रुप ‘डी’ में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राएं थे।

ग्रुप ‘ए’ में कीट्स सदन को प्रथम, इलियट सदन को द्वितीय और बायरन सदन को तृतीय स्थान प्राप्त हुए। ग्रुप ‘बी’ में बायरन सदन को प्रथम, इलियट सदन को द्वितीय और कीट्स सदन को तृतीय स्थान प्राप्त हुए।

ग्रुप ‘सी’ में इलियट सदन को प्रथम, बायरन सदन को द्वितीय और शेक्सपीयर सदन को तृतीय स्थान प्राप्त हुए। ग्रुप ‘डी’ में बायरन सदन को प्रथम, शेक्सपीयर सदन को द्वितीय और इलियट सदन को तृतीय स्थान प्राप्त हुए।

इस अवसर पर विद्यालय की एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सिमी मेहता ने कहा कि विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखारना चाहिए। सभी विद्यार्थियों में प्रचुर मात्रा में प्रतिभा भरी है, जरूरत है केवल उसे समय-समय पर निखारते रहने की।

विद्यालय के उप प्राचार्य केआर झा ने विद्यार्थियों से कहा कि दुर्गा पूजा अवकाश में विशेष कर कक्षा 10वीं तथा 12वीं के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। यह एक ऐसा अवसर है, जिसमें विद्यार्थी अपने पीछे छूटे हुए पाठों को पढ़कर उसकी पुनरावृत्ति भी कर सकते हैं।