लखनऊ मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे भाजपा विधायक, रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। दुखद खबर यूपी के लखीमपुर खीरी से आई है। गोला विधानसभा से भाजपा विधायक अरविंद गिरि का आकस्मिक निधन हो गया।

बताया जा रहा है कि बीजेपी विधायक अरविंद गिरि मंगलवार को मीटिंग के लिए लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान चलती गाड़ी में उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई।

लखनऊ के हिन्द अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी खबर फैलने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

65 वर्षीय अरविंद गिरि गोला विधानसभा सीट से लगातार पांचवीं बार विधायक थे। उनके निधन के बाद गोला में भी लोगों का जुटान शुरू हो गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने गिरि की दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।