यूपीए की बैठक : सुखाड़ की स्थिति पर की गई गहन चर्चा

झारखंड
Spread the love

  • राज्य सरकार की योजनाओं को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाएं

रांची। मुख्यमंत्री हेमत्‍ सोरेन की अध्यक्षता में रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में आज झामुमो, कांग्रेस और राजद के मंत्रियों एवं विधायकों की बैठक हुई। यह बैठक राज्य के विकास को लेकर कई मायनों में महत्वपूर्ण थी। इसमें मंत्री एवं विधायकों ने मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्रवार कम बारिश की वजह से सुखाड़ की स्थिति पर गहन चर्चा एवं विचार-विमर्श किया।

सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री से कहा कि उनके क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर जो समस्याएं आ रही हैं, उनका जल्द समाधान किया जाए। इसके अलावा कई और महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए सत्ता पक्ष के मंत्रियों एवं विधायकों द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों पर पूर्ण रूप से राज्य सरकार द्वारा सहयोग किए जाने का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जन आकांक्षाओं की सरकार है। बिना कोई भेदभाव के राज्य के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों के लिए मिलजुल कर काम करना है। राज्य में विकास की गति को तेज करने के उद्देश्य से सरकार की हर योजनाओं को गांव-गांव, घर-घर और विकास की बाट जो रहे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

बैठक में मुख्य रूप से मंत्री आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, चंपाई सोरेन, जगरनाथ महतो, श्रीमती जोबा मांझी, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन अंसारी, सांसद विजय हांसदा समेत झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूद थे।

विधायकों में श्रीमती सीता सोरेन, लोबिन हेंब्रम, श्रीमती सविता महतो, मथुरा प्रसाद महतो, दिनेश विलियम मरांडी, स्टीफन मरांडी, नलिन सोरेन, दीपक बिरुआ, सुदिव्य कुमार सोनू, रामदास सोरेन, संजीव सरदार, मंगल कालिंदी, निरल पुरती, सुखराम उरांव, दशरथ गागराई, विकास सिंह मुंडा, जिगा सुशरण होरो, भूषण तिर्की, बैद्यनाथ राम, प्रदीप यादव, श्रीमती दीपिका पांडे सिंह, उमाशंकर अकेला, सुश्री अंबा प्रसाद, जय मंगल, सोनाराम सिंकू, राम चंद्र सिंह भी उपस्थित थे।