प्रदेश भाजपा का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर मधुबन में 27 अगस्‍त से

झारखंड
Spread the love

  • प्रदेश पदधारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, विभाग, प्रकोष्ठ, प्रकल्प के प्रदेश संयोजक होंगे शामिल

रांची। भाजपा प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 27, 28 एवं 29 अगस्त को मधुबन में होगा। इसमें प्रदेश पदधारी, प्रदेश कार्यसमिति, विशेष आमंत्रित सदस्यों के साथ विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, विभाग, प्रकोष्ठ, प्रकल्प के प्रदेश संयोजक शामिल होंगे। यह जानकारी प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने दी।

प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को 26 अगस्त की शाम तक प्रशिक्षण शिविर स्थल मधुबन पहुंचने की सूचना दी गई है। 27 अगस्त को प्रशिक्षण का विधिवत उद्घाटन राष्ट्रीय महामंत्री सांसद एवं प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया और प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश करेंगे। प्रशिक्षण प्रमुख ने बताया कि तीन दिनों में 15 सत्र आयोजित है( जिसे केंद्रीय एवं प्रदेश के नेता संबोधित करेंगे।

मनोज सिंह ने बताया कि सत्र लेने वालों में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया, नेता विधायक दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय संगठक वी सतीश, केंद्रीय प्रशिक्षण प्रभारी डॉ मुरलीधर राव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, उत्तरप्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश संगठन प्रशिक्षण विभाग के केंद्रीय सदस्य हेमंत गोस्वामी, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह, डॉ रविन्द्र कुमार राय, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद जयंत सिन्हा, कमल संदेश के संपादक शिवशक्ति बक्शी शामिल हैं।

प्रशिक्षण प्रमुख ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पूरे अनुशासन के साथ दिनचर्या बनाई गई है। इसमें प्रातः जागरण, योग व्यायाम, खेल, प्रार्थना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।