सऊदी अरब के सिंगर ने इस अंदाज में भारतीय देशभक्ति गीत गाकर जीत लिया हिंदुस्तानियों का दिल, देखें वीडियो

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। इस माटी से तिलक करो यह हमारा हिन्दुस्तान है।
हर हिन्दू का रोम-रोम भारत का पहरेदार है।।
हमको अपनी भारत की माटी से अनुपम प्यार है।
हमको अपनी भारत की माटी से अनुपम प्यार है,
माटी से अनुपम प्यार है, माटी से अनुपम प्यार है।।

जी हां! दैनिक भारत 24 की ओर से यह कविता अपने पाठकों को उपहार है। अभी हाल ही में भारत ने आजादी के 75 साल का जश्न बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर भारत को देश-दुनिया से खूब बधाइयां मिलीं। हर किसी ने अलग-अलग अंदाज में बधाई दी। हाल ही में पड़ोसी देश पाकिस्तान के एक संगीतकार ने रबाब पर राष्ट्रगान बजाते हुए बधाई दी थी।

अब इसी क्रम में सऊदी अरब के एक सिंगर ने भारत का देशभक्ति गाना ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’ गाया है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर सऊदी अरब के इस सिंगर ने यूं भारतीय देशभक्ति का गाना गाकर हिंदुस्तानियों का दिल जीत लिया है।

इंटरनेट पर हाल ही में सऊदी अरब से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक सिंगर बड़े ही प्यारे अंदाज में देशभक्ति गीत ‘सारे जहां से अच्छा’ गाकर हिंदुस्तानियों के दिलों को छू रहा है। सिंगर का नाम हाशिम अब्बास बताया जा रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह शख्स अपनी पारंपरिक लिवाज में नजर आ रहा है। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि उसके हाथ में भारत का तिरंगा झंडा भी है, जिसे वो बड़े ही प्यार से हवा में लहरा रहा है। इसके साथ ही वह भारत का देशभक्ति गाना ‘सारे जहां से अच्छा’ गाता दिखाई दे रहा है।

यूं तो इस तरह दूसरे देश के व्यक्ति का दूसरी भाषा में गाना आसान बात नहीं है, लेकिन अगर कोशिश की जाए, तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता, इस बात का अंदाजा इस वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है। इंटरनेट पर इस वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। 2 मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 3 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं, 25 हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।