रांची-चोपन एक्‍सप्रेस में इस तारीख से लगेगा अति‍रिक्‍त कोच, बुकिंग शुरू

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रियों की सुविधा के लिए रांची-चोपन-रांची एक्‍सप्रेस में अस्थाई रूप से कोच संयोजन में वृद्धि की गयी है। अब इन ट्रेनों में वातानुकूलित चेयर कार का 1 अतिरिक्त कोच और द्वितीय श्रेणी चेयर कार का 1 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। यह 3 महीने के लिए अस्थाई तौर पर लगाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 18631 रांची-चोपन एक्‍सप्रेस में 21 अगस्‍त, 2022 से 20 नवंबर, 2022 तक उपरोक्त कोच अस्थाई तौर पर लगाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 18632 चोपन-रांची एक्‍सप्रेस में 22 अगस्‍त, 2022 से 21 अगस्‍त, 2022 तक उपरोक्त कोच अस्थाई तौर पर लगाया जाएगा।

वातानुकूलित चेयर कार का 1 अतिरिक्त कोच और द्वितीय श्रेणी चेयर कार का 1 अतिरिक्त कोच लगने के बाद इन ट्रेनों का कोच संयोजन भी बदलेगा। अब ट्रेन में एसएलआर/ एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 10 कोच, वातानुकूलित चेयर कार के 1 कोच और द्वितीय श्रेणी चेयर कार के 1 कोच यानी 14 कोच होंगे।

अतिरिक्त कोचों के लिए इन ट्रेनों में आरक्षण प्रारंभ हो गया है। यात्री बुकिंग करा सकते हैं।