- बंगाल की खाड़ी में कल बन रहा लो प्रेशर एरिया
- कल से राज्य के कई जिलों में दो दिन भारी वर्षा
रांची। मॉनसून टर्फ रांची से होकर गुजर रहा है। गैगेटिक पश्चिम बंगाल के पश्चिम भाग में साइक्लोनिक सरकुलेशन है। म्यांमार और उसके आसपास के इलाकों में एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है। इसके दबाव से 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। अगले 24 घंटे में यह और गहरा हो जाएगा। यह पश्चिम-पूर्वी-पश्चिम इलाके में आगे बढ़ेगा। यह जानकारी रांची मौसम केद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने 12 अगस्त को दी।
7 जगहों पर भारी बारिश
आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में 7 जगहों पर भारी बारिश देखने को मिली। रामगढ़ में सबसे अधिक 125.8 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसका बेहतर प्रभाव देखने को मिली है। इसके कारण राज्य की बारिश की कमी में करीब 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
16 अगस्त तक ये स्थिति
13, 14, और 17 अगस्त को राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
15, 16 और 18 अगस्त को राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है।
यहां भारी बारिश संभव
13 अगस्त को कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
14 अगस्त को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है।