रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रांची शाखा ने निवारणपुर स्थित क्षितिज डेफ एंड डंब स्कूल निवारनपुर में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सभी शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। नेत्रदान विषय पर जागरुकता लाने के लिए बच्चों के बीच एक पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई।
प्रतियोगिता में अलग-अलग तीन वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सभी बच्चों को ड्राइंग कॉपी एवं रुमाल दिया गया।
हॉस्टल में रहने वाले बच्चों की सुविधा के लिए उनकी जरूरत को देखते हुए 31 थाली, 25 प्लेट, 32 ग्लास, 3 कैशरोल, 5 डब्बे, 5 छोटे भगोने, 1 बड़ा कुकर, 1 परात, 1 चम्मच, 1 चिमटा, 22 कटोरी , 1लोटा , 1 मग, 2 टॉवल, 1 बड़ा बक्सा दिये गये।
2 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन दी गई, ताकि वे अपनी गृहस्थी चलाने में आर्थिक सहयोग कर सकें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गीता डालमिया, राष्ट्रीय संपादिका अलका सरावगी, शाखा अध्यक्ष नैना मोर, रेखा जैन, रीता केडिया, सीमा टाटिया, सुधा अग्रवाल, भारती अग्रवाल का योगदान रहा।