रांची। झारखंड में आने वाले दिनों में बारिश होती रहेगी। कई जिलों में 19 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तीन-चार दिनों में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। यह जानकारी रांची मौसम केद्र ने 15 अगस्त को दी।
21 अगस्त तक ये स्थिति
16 को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
17 अगस्त को राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
18 से 21 अगस्त को लगभग सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल उम्मीद है।
यहां भारी बारिश संभव
19 अगस्त को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघ्ज्ञर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबंज जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।