रांची। झारखंड कैडर के पूर्व आईपीएस अमिताभ चौधरी का निधन 16 अगस्त की सुबह हो गया। वे झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के अध्यक्ष भी थे। उनके निधन से खेल जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के मुताबिक चौधरी को मंगलवार की सुबह अचानक हार्ट अटैक हुआ। इसके बाद उन्हें सेंटेवीटा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
चौधरी रांची के पुलिस अधीक्षक भी रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई बड़े मामलों का खुलासा किया। वे झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष भी बने थे। हाल ही में वे उनका कार्यकाल पूरा हुआ था।
अमिताभ ने आईपीएस से वीएसआए लिया था। इसके बाद जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ा था। इसमें उन्होंने झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो को मात दी थी।
झारखंड में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से नजदीकी रहे थे।
चौधरी ने राजनीति में भी किस्मत आजमाई थी। हालांकि उन्हें मुंह की खानी पड़ी थी। झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर रांची से सांसद का चुनाव भी लड़ा था।