सीनियर आईएएस अफसर त्रिपुरारी शरण बने बिहार के नये मुख्य सचिव

बिहार मुख्य समाचार
Spread the love

पटना। नीतीश सरकार ने त्रिपुरारी शरण को नया मुख्य सचिव बनाया है। श्री शरण 1985 बैच के आइएएस अफसर हैं। बता दें कि अरुण सिंह के आकस्मिक निधन से बिहार में मुख्य सचिव का पद खाली हो गया था। शुक्रवार को ही कोरोना से अरुण सिंह की मौत हुई थी। इसके अलावा 6 अन्य आइएएस का भी तबादला हुआ है, जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

इस अफसर को ये जिम्मेदारी

  • आइएएस संजीव कुमार सिन्हा बने राजस्व परिषद अध्यक्ष-सह-सदस्य।
  • सुधीर कुमार बने मुख्य जांच आयुक्त।
  • वंदना किनी बनीं श्रम संसाधन अपर मुख्य सचिव, कला संस्कृत का रहेगा अतिरिक्त प्रभार।
  • मिहिर कुमार सिंह बने तिरहुत कमिश्नर।
  • प्रेम सिंह मीणा बने भागलपुर कमिश्नर, मुंगेर कमिश्नरी का मिला अतिरिक्त प्रभार।
  • मनीष कुमार बने दरभंगा कमिश्नर।