पंजाबी सिंगर हार्डी संधु ने रोमाना को लेकर कह दी बड़ी बात, जानें पूरी कहानी

मनोरंजन
Spread the love

पंजाब। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में रातों रात मशहूर हुए सिंगर रोमाना अपना गाना ‘गोरिया गोरिया’ को लेकर चर्चा में है। उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री के कई दिग्गज म्यूजिशि‍यन और सिंगर का सपोर्ट मिल रहा है। इसमें एमी विर्क, हार्डी संधु, जस्सी गिल, सुनंदा एस शर्मा जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।

गोरिया-गोरिया गाने को खुद रोमाना ने अपनी आवाज दी है। इसे अरविंदर खैरा ने डायरेक्ट किया है। जानी ने गाने के बोल लिखे और कंपोज किये है। बी प्राक ने गाने को म्यूजिक दिया है। इसमें रोमाना के साथ जैसमिन बाजवा नजर आ रही है। ये गाना अब तक 12 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

सिंगर रोमाना के लिए हार्दी संधु ने कहा कि‍ रोमाना ही सही मायने में पंजाबी पॉप म्यूजिक का भविष्य है। उसकी कला की कोई तुलना नहीं हो सकती है। गोरिया-गोरिया तो बस शुरुआत है। वह काफी ताजगी भरे आवाज में गाता है। उसे सुनने में सुकून मिलता है। संगीत के लिए उनकी समझ अलग है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मेरा सपोर्ट हमेशा से मेरे छोटे भाई के लिए रहेगा।  

आपको बता दे कि‍ सिंगर रोमाना को जानी ने 2017 में खोज निकला था। तभी से इंडिया के सबसे मशहूर गीतकार और संगीतकार जानी के निर्देशन में उन्होंने काफी कुछ सीखा। अब जाकर जानी ने रोमाना को पहला मौका दिया, लेकिन उससे पहले जानी की मदद से रोमाना ने अरजित सिंह के साथ पछताओगे और बी प्राक के साथ फिलहाल में काम किया था।

हाल ही में नवाजउद्दीन सिद्दीकी का रिलीज हुआ गाना ‘बारिश की जाए का पहला’ स्टेज भी कंपोज किया था। अब गोरिया-गोरिया गाने के बाद रोमाना का फैन बेस काफी मजबूत हो गया है। धीरे-धीरे उनकी फैन फॉलोविंग बढ़ रही है।