रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में विश्व आदिवासी दिवस पर दो दिनी झारखंड जनजातीय महोत्सव का मंगलवार को उद्घाटन करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि छात्रों को अब उच्च शिक्षा में परेशानी नहीं होगी।
झारखंड में जल्द गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की जायेगी। इससे छात्रों को कम ब्याज दर पर ऋण मिलेगा। बता दें कि गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना से करीब दो से तीन लाख छात्रों को लाभ मिलेगा।
झारखंड जनजातीय महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर राज्य समन्वय समिति के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन, राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, महिला एवं बाल विकास मंत्री जोबा मांझी, जनजातीय कल्याण मंत्री चंपई सोरेन, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, डीजीपी नीरज कुमार, सचिव केके सोन, सचिव विनय कुमार चौबे, रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा समेत अन्य मौजूद रहे।