सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में बच्चों ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में आजादी का अमृत महोत्‍सव मनाया गया। इसमें प्राइमरी कक्षा के बच्चों ने हिस्‍सा लिया।

इस अवसर पर बच्‍चों ने भारत की आजादी के लिए अपने प्राण और जीवन की आहुति देने वाले वीर योद्धाओं को याद कि‍या। बच्चों ने नाटक, देशभक्ति गीत और रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गुंजन भसीन ने स्वतंत्रता सेनानी के बारे में बच्‍चों की जानकारी दी। उनके बलिदान को याद करते हुए बच्‍चों को उनके बताये मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्‍साहित किया।