‘मेंटल मैथ्स’ को लोकप्रिय बनाने का शुरू हुआ ‘चक दे झारखंड’ अभियान

झारखंड शिक्षा
Spread the love

  • नवंबर और दिसंबर में होगी मेंटल मैथ्स कम्पीटीशन के फस्ट राउंड की परीक्षा

रांची। ‘चक दे झारखंड’ कार्यक्रम के तहत ‘मेंटल मैथ्स’ को लोकप्रिय बनाने का अभियान झारखंड में शुरू किया गया है। मेंटल मैथ्स कम्पीटीशन के फस्ट राउंड की परीक्षा नवंबर और दिसंबर में होगी। झारखंड से 50 हजार छात्र शामिल होंगे। रांची से 10 हजार छात्रों की भागीदारी होगी। इस साल सिर्फ एक छात्र के साथ भी स्कूल रजिस्टर हो सकते हैं।

झारखंड में भी ऑफलाइन शुरू

मेंटल मैथ्स कम्पीटीशन को इस साल मुकम्मल तौर पर झारखंड में भी ऑफलाइन शुरू कर दिया गया है। इस साल जनवरी में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट के बीच झारखंड में इसकी सीमित ‘ऑनलाइन’ शुरुआत की गई थी। इस परीक्षा का आयोजक इग्नाइटेड माइंड लैब, मुंबई ने इसके लिये ओलम्पियाड गुरु विशाल रंजन दफ्तुआर का सहयोग लिया है।

झारखंड में ‘मेंटल मैथ्स’ को लोकप्रिय बनाने के लिये विशाल रंजन दफ्तुआर ने ‘चक दे झारखंड’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके तहत ‘मेंटल मैथ्स कम्पीटीशन’ में भाग लेनेवाले झारखंड के प्रत्येक क्लास (सीनियर केजी से क्लास 7 तक) के सर्वश्रेष्ठ 5 छात्रों को स्टेट मेंटल मैथ चैम्पियन, 5 बेस्ट प्रिसिंपलों और 10 बेस्ट शिक्षकों को भी राज्यस्तर पर सम्मानित किया जायेगा। राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार इसके अतिरिक्त होंगे।

मेंटल मैथ्स प्रमोशन सर्टिफिकेट मिलेगा

चक दे झारखंड के तहत मेंटल मैथ्स कंपीटिशन में सिर्फ एक छात्र की भागीदारी से भी स्कूल इस साल रजिस्टर हो सकते हैं। ऐसे स्कूलों को ‘मेंटल मैथ्स प्रमोशन सर्टिफिकेट’ दिया जायेगा। झारखंड में ‘मेंटल मैथ्स’ को लोकप्रिय बनाने का यह सबसे बड़ा अभियान होगा।

एक एग्जाम डेट का चयन करें

इस वर्ष फस्ट राउंड की ऑफलाइन परीक्षा 26 एवं 30 नवंबर और 9 दिसंबर को अलग-अलग प्रश्न पत्र में आयोजित किये जायेंगे। स्कूल इसमें से किसी एक एग्जाम डेट का चयन कर सकता है। इस परीक्षा में शामिल होनेवाले सभी छात्रों को तीन वर्कबुक और एक माडल पेपर दिये जायेंगे। मेंटल मैथ्स कम्पीटीशन में सीनियर केजी से क्लास 7 तक के छात्र शामिल हो सकते हैं।

फरवरी में ‘ग्रैंड फिनाले’

चयनित छात्रों के लिये फरवरी में ‘ग्रैंड फिनाले’ आयोजित किया जायेगा। यह ऑनलाइन होगा। चयनित छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग के साथ पुरस्कृत किया जायेगा।

इस विशेष कांसेप्ट वाली परीक्षा के लिये रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इस बारे में विस्तृत जानकारी के लिए हेल्पलाईन नंबर 9973119416 पर व्हाट्सएप या काल किया जा सकता है।

बिहार-झारखंड जोन में सफल

उल्लेखनीय है कि बिहार-झारखंड जोन के चार छात्रों ने पिछली परीक्षा में नेशनल टाप थ्री में स्थान हासिल करके एक शानदार शुरुआत की है। झारखंड के रांची स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के क्लास 3 के वेदांत कुमार और उमर इकबाल ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बिहार के लखीसराय स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के क्लास 6 के आयुष कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर सेकंड और क्लास 7 के शशांक आनंद ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

मेंटल मैथ्स कम्पीटीशन के फायदे

गणित में रुचि विकसित करने के लिए मेंटल मैथ्स कम्पीटीशन बहुत ही अनोखी और बेहद प्रभावी है।

यह दिमाग को तेज करता है। विश्लेषणात्मक सोच कौशल में सुधार करता है।

वर्कशीट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसमें लेफ्ट ब्रेन और राइट ब्रेन का एक साथ काम करना शामिल है। इससे बच्चे की दिमागी शक्ति में सुधार होता है।

समस्याओं को हल करने की गति और सटीकता में महत्वपूर्ण सुधार उन्हें स्कूली परीक्षाओं में अपने स्कोर को सुधारने में मदद करता है। उनके गणितीय कौशल को दिखाने और विभिन्न स्कूलों और क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए मंच भी प्रदान करता है।

बच्चों में कम उम्र में विकसित यह प्रतिस्पर्धी रवैया उन्हें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सीईटी, आईआईटी जेईई, कैट,आईएएस आदि के लिए नींव तैयार करने में मदद करता है। प्रत्येक प्रतिभागी छात्र को तीन अलग-अलग वर्कबुक और मॉडल पेपर दिये जायेंगे।