नई दिल्ली। भाजपा ने केंद्रीय संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति गठित की। दोनों में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हैं। इसकी सूची पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने जारी की।
भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड का गठन करते हुए उसमें बीएस येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण को भी शामिल किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता वाले बोर्ड में पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी होंगे। इस नए बोर्ड से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बाहर किया गया।

इसी तरह भाजपा ने पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) के सदस्यों की सूची जारी की। समिति में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को शामिल किया गया है।
