भारत में भी हवाना सिन्ड्रोम की दस्तक? बीमारी के अनोखे लक्षणों से डॉक्टर हैरान

दुनिया देश सेहत
Spread the love

नई दिल्ली। सीआईए निदेशक विलियम बर्न्स अपने अधिकारियों के साथ इस महीने भारत की यात्रा पर थे।उन्होंने सीएनएन और न्यूयॉर्क टाइम्स के सामने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।

अपनी रिपोर्ट में उन्होंने एक रहस्यमयी बीमारी हवाना सिंड्रोम के लक्षणों के बारे में जानकारी दी। उनके मुताबिक करीब 200 अमेरिकी अधिकारी और उनके परिवार के सदस्य हवाना सिंड्रोम से पीड़ित हो गए हैं। इस रहस्यमयी बीमारी के लक्षणों में माइग्रेन, उल्टी आना, याददाश्त चले जाना, और चक्कर आने जैसे लक्षण शामिल हैं। इससे दुनियाभर में अमेरिकी और कैनेडियन राजनयिकों, जासूसों और दूतावास के स्टाफ पीड़ित हो रहे हैं। करीब 200 से ज्यादा लोगों ने इसके लक्षणों के बारे में जानकारी दी है, सबसे पहले इस बीमारी के बारे में क्यूबा में पता चला, उसके बाद ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, कोलंबिया, रूस और उज्बेकिस्तान में भी इसके मामले सामने आए। 24 अगस्त को अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस कि वियतनाम जाने वाली उड़ान में देरी हुई क्योंकि देश की राजधानी हनोई में कुछ संदिग्ध मामले सामने आए थे।

अमेरिकी नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस की एक पैनल ने सबसे प्रशंसनीय सिद्धांत प्रतिपादित किया है, जिसके मुताबिक, निर्देशित, स्पंदित रेडियो आवृत्ति ऊर्जा इस सिंड्रोम का कारण हो सकती है। बर्न्स का कहना है कि इस बात की प्रबल आशंका है कि ये सिंड्रोम जानबूझकर पैदा किया गया हो और इसमें रूस का हाथ हो सकता है।