जापान के पूर्व प्रधानमंत्री पर हमले का वीडियो आया सामने, देखें

दुनिया
Spread the love

जापान। भाषण देने के दौरान जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला किया गया। उन्‍हें गोली मार दी गई है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर है। वह हॉस्पिटल में भर्ती हैं। हमला करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूर्व जापान पीएम शिंजो आबे को गोली मारने से संबंधित मामले में पुलिस ने नारा सिटी में 41 वर्षीय यामागामी तेत्सुया को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक बंदूक भी जब्त की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे पर हमले पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने ट्वि‍ट में लखा है, ‘मेरे प्रिय मित्र आबे शिंजो पर हुए हमले से बहुत दुखी हूं।’