सहकारी बैंक के नए सीईओ से मिला संघ का प्रतिनिधिमंडल, मांगें से कराया अवगत

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल बैंक के नए सीईओ डॉ मनोज कुमार से 11 जुलाई को मिला। उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। बैंक और कर्मचारियों के हित से संबंधित विषयों पर बात की।

संघ के अध्यक्ष अनिल पी पन्ना ने कहा कि पुराने ग्रेड पे में संशोधन, कर्मचारियों का लंबित प्रमोशन, रिक्त पड़े पदों पर बहाली, कर्मचारियों के मेडिक्लेम इंश्योरेंस, ग्रुप बीमा की सुविधा और डीइओ से संबंधित बातों से भी अवगत कराया गया।

संघ के महासचिव चंदन प्रसाद ने बताया कि बैंक संचालन के लिए मानव बल का पुनर्गठन, नए बाइलॉज बनाने, स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसीजर (एसओपी), सर्विस रूल, आईटी पॉलिसी का निर्माण, सीबीएस प्रणाली के जरिए बैंक संचालन के लिए सुदृढ़ आईटी सिस्टम का पुनर्गठन, धोखाधड़ी एवं फ़्रॉड की पृष्ठभूमि की निगरानी के लिए सुदृढ़ आंतरिक अंकेक्षण प्रणाली का निर्माण की बात कही।

संघ के मुताबिक सीईओ डॉ मनोज कुमार ने बातों को गंभीरता से सुना। जल्द से जल्द कर्मचारियों की लंबित मांगों पर अमल करने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष अनिल पी पन्ना, महासचिव चंदन कुमार प्रसाद व कार्यकारणी सदस्य राजीव रंजन मौजूद थे।