संस्कृति, धर्म और देश की रक्षा के लिये अपनी जनसंख्या पर ध्यान दे सनातनी : जगन्नाथ शाही

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। सनातनों की संख्या संकुचित होती जा रही है। कारण भारतीय संस्कृति छोड़ हम सभी पाश्चात्य संस्कृति को अंगीकार करते जा रहे है। रिश्तों के नाम भी घटते जा रहे हैं, क्योंकि हम अपनी सुख सुविधा के चक्कर मे एक दो बच्चों से ज्यादा जन्म नहीं देना चाहते। इसे चाचा, चाची, मामा मामी, फुआ फूफा, भैया भाभी इत्यादि शब्द विलुप्त होते जा रहे हैं। उक्‍त बातें विश्व हिंदू परिषद के ट्रस्टी जगन्नाथ शाही ने कही। वे 10 जुलाई को त्रिदिवसीय विश्व हिंदू परिषद प्रांतीय कार्यसमिति समापन बैठक सत्र में बोल रहे थे।

शाही ने कहा कि संस्कृति, धर्म और देश की रक्षा के लिये पहले सनातनों को अपनी जनसंख्या पर ध्यान देना चाहिए। दृढ़तापूर्वक डटकर विधर्मियों का सामना करने के लिए संख्या बल की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। आज दूसरे धर्म के लोग सनातन धर्म के विरुद्ध साजिश रचने का काम कर रहे हैं। मंदिर, मठों में हमला कर रहे है। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर निशाना बना रहे है। यह बर्दाश्त की चरम की परकाष्ठा है। हमें खुलकर ऐसे विधर्मियों का सामना मजबूती के साथ करना चाहिए। देश धर्म और संगठनहित से सर्वापरि  सनातन जीवन मे कुछ भी नहीं है। हमें रणनीति के साथ एकजुटता बनाकर देशद्रोहि‍यों का सामना करना चाहिए।

शनिवार को जिले के एक ग्रामीण मंदिर में प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंके जाने की घटना बेहद शर्मनाक और घटिया मानसिकता की परिचायक है। हिन्दू समाज ऐसी घटना का घोर निंदा करता है। ऐसे विधर्मियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कारवाई करने की मांग की। हम सनातन धैर्यवान जरूर है, परंतु हमारी धैर्य की परीक्षा विधर्मी नहीं लें।

प्रांतीय कार्यसमिति की समापन बैठक में 24 जिलों के 255 महिला-पुरुष कार्यसमिति पदधारी शामिल थे। प्रांतीय पदधारियों में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अकारपु केशव राजू, क्षेत्रीय संगठन मंत्री पटना क्षेत्र, आनंद, प्रान्त संघ चालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल, क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, पटना क्षेत्र के प्रान्त संगठन मंत्री देवी सिंह, स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, सदस्य प्रांत मार्गदर्शक मंडल गंगा प्रसाद यादव, प्रांत उपाध्यक्ष, स्वांसी नेत्र क्वांकन प्रान्त उपाध्यक्ष, जनमजय क्षेत्र संयोजक, उपेंद्र कुशवाहा क्षेत्र धर्मप्रसार प्रमुख, रामनरेश सिंह, प्रान्त सह मंत्री, मनोज पोद्दार प्रान्त सह मंत्री, रंगनाथ महतो प्रान्त सह मंत्री, वीरेंद्र यादव प्रान्त सह मंत्री, दीपक ठाकुर प्रान्त संयोजक, बजरंग दल, कमलेश सिंह, धर्म प्रसार प्रमुख, सुजीत साहू, धर्म प्रसार सह प्रान्त प्रमुख, डॉ रामगोविंद कश्यप, मिथलेश्वर मिश्र सामाजिक समरसता प्रान्त प्रमुख के साथ प्रान्त की विभिन्न इकाइयों के अन्य पदधाकारी सचिदानंद, अरविंद कुमार सिंह, गणेश शंकर विद्यार्थी, बलदेव आचार्य, अवतार सिंह गांधी, अनूप यादव, रेणु अग्रवाल, शशि शर्मा, प्रभावती नेत्र गवानीका गुमला विभाग मंत्री लाल ओंकार नाथ शाहदेव, गुमला विभाग संगठन मंत्री राम प्रताप सिंह उपस्थित थे।

बैठक को सफलतापूर्वक पूरा कराने में  में लोहरदगा विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, जिला मंत्री रितेश कुमार, जिला संगठन मंत्री कार्तिक विश्वकर्मा, जिला सह मंत्री विनोद उरांव गुड्डू, अखाड़ा प्रमुख रोहित कुमार, नगर अध्यक्ष चंदन गोयल, बजरंग दल संयोजक विपुल कुमार, सह संयोजक सचिन कुमार, नगर उपाध्यक्ष धनन्जय अग्रवाल, नगर सह संयोजक रितिक कुमार, सदस्य सत्यम कुमार, रौशन कुमार, उमेश सिंह, हिमांशु कुमार, राज कुमार, प्रमोद प्रजापति, उपेंद्र प्रसाद मुख्य योगदान रहा। लोकसभा सांसद सुदर्शन भगत के साथ-साथ शहर के गणमान्य भी शामिल हुए। बैठक के प्रारम्भ में जिला मंत्री रितेश कुमार द्वारा कार्यक्रम प्रबंधन समिति का परिचय कराया गया।