गंगाजल लेकर जा रहे कांवरियों को डंपर ने रौंदा, 7 की मौके पर ही मौत, 1 घायल

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के हाथरस में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर एक ट्रक की चपेट में आने से 7 कांवरियों की मौत हो गयी।

यह भीषण सड़क हादसा हाथरस के सादाबाद मार्ग पर स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास शुक्रवार की देर रात हुआ। यहां सभी कांवरिया ढाबे पर खाना खा रहे थे, तभी एक ट्रक चालक ने उनपर ट्रक चढ़ा दिया। दुर्घटना में 7 कांवरियों की मौत हो गयी है और एक की स्थिति नाजुक है।

आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बताया कि कांवरियों का एक जत्था हरिद्वार से ग्वालियर वापस जा रहा था। दुर्घटना में 7 कांवरियों की मृत्यु हुई है और एक की स्थिति नाजुक है।

मामले में कार्रवाई की जा रही है। वाहन के बारे में जानकारी मिली है और बहुत जल्द आरोपी पकड़ा जाएगा।

एक कांवरिया ने बताया कि, हम ढाबे पर खाना खा रहे थे, तब एक ट्रक चालक ने ट्रक चढ़ा दिया। दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल, घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।