सोमनाथ मुंडा बने कांके प्रखंड प्रमुख और अंजय बैठा उपप्रमुख

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची जिले के कांके प्रखंड से सोमनाथ मुंडा प्रमुख चुने गये। अंजय बैठा उप प्रमुख बने हैं। प्रमुख और उप प्रमुख चयन के लिए 2 जंलाई को कांके प्रखंड कार्यालय स्थित सभाकक्ष में पंचायत समितियों की बैठक हुई। इसमें 32 पंचायत के 40 पंचायत समिति सदस्यों ने गुप्त मतदान किया।

पंचायत समिति सदस्‍यों को शपथ दिलाई

मतणना के बाद परिणाम की घोषणा की गई। फिर दोनों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसके पूर्व जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी अंजलि दास ने जीते हुए सभी पंचायत समिति सदस्यों को उनके कार्य एवं दायित्व की शपथ दिलाई।

सोमनाथ मुंडा 23 वोट लाकर जीते

प्रमुख पद के लिए सोमनाथ मुंडा, अमर उरांव औन नरेश पहन ने नामांकन भरा था। सोमनाथ मुंडा को 23 मत मिले। अमर उरांव को 9 और नरेश पहन को 7 मत मिले। एक वोट रद्द हो गया।

उपप्रमुख के लिए अंजय बैठा और आदित्य नारायण ने नामांकन भरा। अंजय बैठा को 33 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी आदित्य नारायण को 7 मत  मिले। कांके प्रखंड की 32 पंचायतों में 40 पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

प्रखंड कार्यालय से विजय जुलूस निकाला

जीत के बाद समर्थकों ने गाजे बाजे के साथ प्रखंड कार्यालय से विजय जुलूस निकाला। निर्वाचित प्रमुख और उपप्रमुख को सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक राजेश कच्छप, बन्धु तिर्की, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश बैठा, पूर्व प्रमुख सुदेश उरांव,  ऐनुल हक अंसारी, मदन महतो, गुलजार अहमद, संजर खान, चंदन बैठा, जमील अख्तर, मुश्ताक अंसारी, योगेंद्र उरांव, जावेद अख्तर ने बधाई दी।