सावन पर 24 जुलाई को होगा सत्यम्-शिवम्‌-सुंदरम् महारुद्राभिषेक

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • पूजन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य

रांची। सावन के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच की रांची शाखा और माहेश्वरी महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में सत्यम्-शिवम्‌ -सुंदरम् महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। यह 24 जुलाई, 2022 को रांची के पुरुलिया रोड स्थित स्वर्ण भूमि बैंक्वेट में होगा। इस धार्मिक आयोजन के मुख्य संयोजक मुकेश काबरा, प्रेम प्रकाश अग्रवाल और सरिता चितलांगिया की अध्यक्षता में अपर बाजार स्थित माहेश्वरी भवन में 6 जुलाई को बैठक हुई।

मुख्‍य संयोजकों ने संयुक्त रूप से बताया कि 24 जुलाई को सुबह 8 बजे से आयोजन स्थल पर मिट्टी से शिवलिंग को स्थापित कर 101 यजमान जोड़ों द्वारा महारुद्राभिषेक अनुष्ठान कि‍या जाएगा। इसमें श्रद्धालुओं द्वारा महारुद्राभिषेक में हिस्सा लिया जायेगा। 11 पंडितों द्वारा सामूहिक रूद्राभिषेक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन और मंत्रोच्चारण कर रुद्राभिषेक संपन्न कराया जायेगा। इसके बाद फरियाली महा प्रसादी का भी वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान शिवमय भजनों की गंगा बहती रहेगी।

मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल एवं सचिव विकास अग्रवाल और माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्ष विजयश्री साबू एवं सचिव सचिव अनीता साबू ने बताया कि‍ आयोजन का विशेष आकर्षण 10 फीट का दिव्य महाज्योति लिंग होगा। इसके दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे। महारुद्राभिषेक के दौरान भगवान शिव का श्रृंगार आकर्षण होगा। आयोजन को लेकर सभी आयोजन समिति के सदस्य तैयारी में जुट गए हैं। सदस्यों को अलग-अलग विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मंच के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अमित शर्मा और महिला समिति की मीडिया प्रभारी रश्मी मालपानी ने बताया कि‍ महारुद्राभिषेक पूजन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य हैं। 101 जोड़े से ज्यादा रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सोनित अग्रवाल 8100020009, वंदना मारु 9430346664 से संपर्क कि‍या जा सकता है।

इस कार्यक्रम के सह-संयोजक शारदा लाड्ढा, नीरज अग्रवाल, अमित शर्मा, सोनित अग्रवाल, राहुल मित्तल हैं। आज की बैठक में मुकेश काबरा, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अमित शर्मा, नीरज अग्रवाल, सोनित अग्रवाल, विजयश्री साबू, अनीता साबू, रेणु फलोद, भारती चितलांगिया, सुमन चितलांगिया, सरिता चितलांगिया आदि उपस्थित थे।