मुस्लिम लड़की ने तोड़ी मजहब की दीवार, हिंदू लड़के से मंदिर में रचाई शादी, जानें आगे

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

आजमगढ़। आजमगढ़ में मुस्लिम लड़की ने मजहब की दीवार तोड़ एक हिंदू लड़के से मंदिर में शादी रचा ली।

मंदिर परिसर में मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म के प्रेमी के गले में वरमाला डालकर उसे अपना जीवन साथी बना लिया। मंदिर में सात फेरों के बाद प्रेमी युगल को परिजनों ने खुशमय जीवन का आशीर्वाद दिया।

दरअसल अतरौलिया क्षेत्र के खानपुर फतेह निवासी सूरज को दो वर्ष पहले हैदरपुर खास गांव की एक लड़की मोमिन खातून से प्यार हो गया।

वे परिजनों से चोरी से छुप-छुप कर मिलने-जुलने और एक साथ जीने मरने की कसम खाने लगे। इस बात की जानकारी जब लड़की के घरवालों को हुई, तो धर्म के कारण ऐतराज जताने लगे, जबकि प्रेमी के परिजनों को कोई ऐतराज नहीं था।

यही नहीं प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी और उसके परिजनों पर दबाव भी बनाया कि वो मुस्लिम धर्म को अपना ले, लेकिन प्रेमिका ने मना कर दिया। इसी बीच दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।

मुस्लिम लड़की ने धर्म की दीवार को तोड़ने का फैसला लिया। दोनों ने सम्मो माता मंदिर में हिंदू रिति रिवाज से शादी की।

शादी के दौरान लड़के के घर वाले और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। मंदिर परिसर में आए हुए परिजन ने दोनों वर-वधू को आशीर्वाद भी दिया। लड़के के परिजन इस शादी से काफी खुश दिखे।

लड़के के परिजनों ने बताया कि उनके लड़के ने मुस्लिम युवती से शादी की है। दोनों को आशीर्वाद देकर उन्हें मंदिर से घर ले आए हैं। वहीं क्षेत्र में भी यह शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय रही।