रांची। आपका अपना न्यूज पोर्टल दैनिक भारत 24 आज एक ऐसी चिड़िया का वीडियो आपको दिखा रहा है, जो गिरगिट की भांति हर सेकंड रंग बदलती है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस चिड़िया के वीडियो को देखकर एक सेकंड के लिए आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।
दरअसल, इस चिड़िया में एक दो नहीं, बल्कि पलक झपकते ही कई रंग बदलने की खूबी है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं इस अमेजिंग वीडियो में बहुत ही सुंदर हमिंग बर्ड किसी के हाथ पर बैठा हुई है और हर सेकंड में उसका रंग गहरे हरे, गुलाबी से काले रंग में बदल रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को वंडर ऑफ साइंस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया। इस वीडियो को इंटरनेट यूजर्स का भरपूर प्यार मिल रहा है। इंटरनेट पर अब तक इसे 2.8 मिलियंस से ज्यादा बार देखा जा चुका है और नेटिजंस वीडियो पर अपने जबरदस्त कमेंट्स भी दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, ‘मेरी अब तक देखी गई सबसे खूबसूरत चीजों में से एक है’। एक और इंटरनेट यूजर ने लिखा, ‘OMG सो ब्यूटीफुल।’ वहीं एक और ने लिखा, वर्ल्ड बहुत ब्यूटीफुल है, तो दूसरे ने लिखा, ‘इतने सारे रंगों से भरा पक्षी देख कर दिल खुश हो गया।’