Jharkhand Weather

Jharkhand : सतर्क रहें, एक से तीन घंटे में इन जिलों में वज्रपात और बारिश संभव

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के इन जिलों के लिए लोग सतर्क रहें। अगले एक से तीन घंटे में यहां के कुछ इलाकों में वज्रपात होने की आशंका है। बारिश भी हो सकती है। रांची मौसम केंद्र ने तात्‍कालिक अलर्ट जारी कर यह जानकारी दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे के मेघ गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है। बारिश होने की भी संभावना है। कुछ स्‍थानों पर तेज हवा भी चल सकती है।

मौसम केंद्र के मुताबिक इसका असर गढ़वा, रांची, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, साहिबगंज, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, पाकुड़, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, कोडरमा, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा। मौसम अलर्ट को देखते हुए लोग सावधान रहें। अपना ख्‍याल रखें। सुरक्ष‍ित जगहों पर चले जाएं।

हालात को देखते हुए मौसम केंद्र ने सलाह भी जारी की है। लोगों से सुरक्षित जगहों में जाने की बात कही है। पेड़ के नीचे खड़े नहीं होने का सुझाव दिया है। बिजली के खंभों से दूर रहने की बात कही है। किसानों को खेतों में नहीं जाने और मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करने की सलाह दी है।