Horoscope

आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

देश राशिफल
Spread the love

02 जुलाई, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

व्यस्त रहने से थकान महसूस करेंगे। दिनचर्या को संतुलित और व्यवस्थित बनाकर रखें। घरेलू काम समय पर पूरे होते जाएंगे। विद्यार्थी और युवाओं को इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता की संभावना है। वे अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहें।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

व्यवसायिक तौर पर ग्रह स्थितियां पक्ष में हैं। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बन सकती है। तरक्की के भी उचित अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्य को बहुत सावधानी पूर्वक करें। कोई गलती होने की आशंका लग रही है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

भाग्य मनोनुकूल रहेगा। समय पर कार्य सम्पन्न होंगे। कुछ समय खुद के लिए भी बीताएं। शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ ऊर्जा भी मिलेगी। अपनी दिनचर्या संबंधी कामों को पूरा करने में पारिवारिक सदस्यों की मदद भी मिल सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सामाजिक दायरा और पारिवारिक सम्बंध यश को बढाएंगे। कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों के सामने यशोगाथा रहेगी। कोई कर्मचारी साथी योजना को लीक कर सकता है। सावधान रहें। सभी कार्यों पर पैनी नजर अवश्य रखें। नौकरी में भी किसी के साथ भी उलझे नहीं।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह करेंगे। आपका उदारवादी व सहायक दृष्टिकोण सामाजिक कार्यों में एक बेहतरीन मिसाल के रूप में सामने आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्र रहेंगे।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

मनोबल बढे़गा। शत्रु पक्ष परास्त होंगे। सावधानी फिर भी रखनी पडे़गी। कोई भी व्यापारिक नया काम शुरू नहीं करें। स्थिति अधिक साथ देगी। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतना जरूरी है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम को बखूबी अंजाम दे पाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आध्यात्मिक कार्यो में रूचि और बढे़गी। अधिकतर समय धार्मिक और सामाजिक संबंधी सहयोगात्मक कार्य में व्यतीत होगा। गुप्त विद्याओं के प्रति भी विशेष रुझान हो रहा है। इस समय व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग साफ होने जा रहे हैं। सबका साथ मिलेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

कुछ नजदीकी और विश्वसनीय मित्रों के साथ कामकाज संबंधी विचार-विमर्श अवश्य करें। बेहतरीन मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभदायक अनुबंध भी मिलने के योग हैं। इस बात का ध्यान भी अवश्य रखें कि आपकी रूचि धर्म कर्म में कम नहीं हो। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ और राजनीतिक संपर्क लाभदायक साबित होने वाले हैं। सरकारी सेवकों को किसी लक्ष्य को पूरा करने से प्रमोशन मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन विद्या ग्रहण करने में लगेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कार्यों से संबंधित नीतियों पर दोबारा विचार करके उनमें और अधिक सुधार लाने की कोशिश करें। सकारात्मक परिणाम अवश्य हासिल होंगे। विद्यार्थियों शिक्षा के प्रति पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित करें। उन्हें कोई उपलब्धि भी हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

सकारात्मक सोच ऊंचाइयों तक ले जाएगी। पूरा ध्यान कार्यस्थल पर केंद्रित रखें। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने विचारों को ही प्राथमिकता दें। ऐसा करने से वहां भी सफल ही होंगे। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

शान्तिपूर्ण तरिके से समय बिता पाएंगे। कोई भी काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। इससे परिस्थितियां पूर्णता पक्ष में हो जाएगी। काफी समय से चल रही किसी काम में रुकावट भी दूर होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)