कांग्रेस नेता विक्‍की पटेल बने मरार पटेल समाज के प्रदेश संयोजक

अन्य राज्य देश
Spread the love

हेमंत वर्मा

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। जिले के कांग्रेस नेता विक्की पटेल को मरार पटेल समाज में निर्विरोध छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक चुना गया। विक्की राजनीति के साथ साथ लंबे समय से पटेल समाज के उत्थान और विकास में सक्रिय भूमिका निभाते आए है।

विक्की पटेल वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष है। समाज के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्य के फलस्वरूप उन्‍हें प्रदेश संयोजक बनाया गया है। विक्की पटेल कांग्रेस वरिष्ठ नेता नवाज खान के करीबी माने जाते है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में ही विक्की ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी।

विक्‍की की इस उपलब्धि पर संगठन के पदधारी सहित कांग्रेस नेताओं ने बधाई दी। विगत कई वर्षों से विक्की पटेल कांग्रेस पार्टी के बड़े बड़े पदों में अपनी भूमिका से निभाते आए है। स्वर्गीय उदय मुदलियार को अपना गुरु मानने वाले विक्की पटेल वर्तमान में जिला कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।