सिमडेगा। सीसीएल ने हॉकी सिमडेगा के सहयोग से सिमडेगा जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के 100 प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ियों के बीच हॉकी स्टिक का वितरण किया। कार्यक्रम का आयोजन एस्टोर्टफ स्टेडियम में किया गया।
सीसीएल ने सिमडेगा जिले के अधिकांश वैसे सुदूरवर्ती इलाकों के खिलाड़ियों के बीच हॉकी स्टिक का वितरण किया गया, जहां दुर्गम रास्तों से होकर पहुंचना पड़ता है। हालांकि हॉकी खेलने के लिए वहां के बच्चे खुद से श्रमदान कर मैदान बनाए हैं, उस गांव के भी कई बच्चों को हॉकी स्टिक दिया गया।
मुख्य अतिथि सिमडेगा की उपायुक्त श्रीमती आर रोनिता ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। सीसीएल के प्रयास को सराहनीय बताया। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक सौरभ ने इसे शानदार पहल बताया1 पुलिस भी इस तरह की प्रतियोगिताओं को कराने में पूरा सहयोग करेगी।
सीसीएल की विभागाध्यक्ष (कल्याण) श्रीमती रेखा पाण्डेय ने कहा कि कंपनी नियमित तौर पर बच्चों के विकास एवं खेल को बढ़ावा देने के लिए इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन करता रहा है।
प्रबंधक (खेल) आदिल हुसैन ने स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व में भी कंपनी ने सिमडेगा में हॉकी सिमडेगा के साथ मिलकर ग्रामीण इलाकों के खिलाड़ियों के लिए हॉकी प्रतियोगिता कराई है। यहां हॉकी खिलाडि़यों की बहुत संभावनाएं हैं। बस जरूरत हैं, उन्हें अवसर देने की।