जेईई मेंस में कैंब्रियन पब्लिक स्कूल के छात्र हुए सफल

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल के छात्रों को जेईई 2022 मेंस की परीक्षा में सफलता मिली है। सफल छात्रों में आदित्यांशु सिंह, सौरभ कुमार और अमन कुमार पांडेय शामिल हैं। आदित्यांशु सिंह को 99.10 सौरभ कुमार को 94.48 तथा अमन कुमार पांडेय को 89.93 परसेंटाइल मिला है।

प्राचार्या डॉ नीता पांडेय ने सभी छात्रों को सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और प्राचार्या के मार्गदर्शन को दिया है।