कांग्रेस विधायक के एफआईआर पर असम के सीएम ने दिया ये जवाब

झारखंड
Spread the love

रांची। कांग्रेस के बेरमा विधायक जयमंगल सिंह (अनूप सिंह) ने नकद के साथ पकड़े गये तीनों विधायकों के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि सरकार गिराने के लिए हर विधायक को 10 करोड़ रुपये ऑफर किया गया है। उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी थे। उसपर असम के सीएम हिमंत विस्‍वा शरमा ने पलटवार किया है। उन्‍होंने फिर दोहराया कि कांग्रेस के कई बड़े नेता उनके संपर्क में हैं।

झारखंड में बेरमो निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने हावड़ा में भारी मात्रा में नकदी के साथ पकड़े गए कांग्रेस के 3 विधायकों के खिलाफ शिकायत पत्र लिखा है। आरोप लगाया कि तीनों ने उन्हें गुवाहाटी ले जाने और CM हिमंत बिस्वा सरमा से मिलने के लिए कोलकाता बुलाया था।

कांग्रेस के कुमार जयमंगल सिंह द्वारा लिखे गए पत्र के अनुसार बिस्वा ने कथित तौर पर नई सरकार में प्रति विधायक 10 करोड़ रुपये के अलावा एक निश्चित मंत्री पद का आश्वासन दिया, जो वर्तमान JMM और कांग्रेस सरकार को गिराने के बाद बन सकता है।

झारखंड के विधायक कुमार जयमंगल सिंह के आरोपों पर असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस के बड़े से बड़े नेता मेरे संपर्क में हैं। राजनीति की बात नहीं है, लेकिन जब एक व्यक्ति 22 साल एक पार्टी में रहता है तब संपर्क तो बनते ही हैं। इसके लिए FIR दर्ज करना, पता नहीं कांग्रेस को क्या हो गया है?