
- क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त सचिव ने समीक्षा बैठक के बाद जारी किए कई निर्देश
रांची। झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय के निर्देश के बाद भी सभी शिक्षक ऑनलाइन हाजिरी नहीं बना रहे हैं। बच्चों की उपस्थिति भी काफी कम है। इसका खुलासा क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त सचिव की समीक्षा बैठक में हुआ है। इसके बाद उन्होंने कई निर्देश जारी किए हैं। आदेश दिया गया है कि Evidyavahini App से बनाई गई उपस्थिति विवरणी प्राप्त करने के उपरांत ही वेतन/मानदेय भुगतान करें।
ने रांची जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को अपनी और पढ़ने वाले बच्चों की उपस्थिति Evidyavahini App के माध्यम से Online बनाने का निर्देश दिया है। इसके आलोक में जिले के शिक्षक की उपस्थिति लगभग 80 प्रतिशत है, जबकि बच्चों की Online उपस्थिति मात्र 46 प्रतिशत तक बन पाई है। दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में 24 सितंबर, 2022 को इसकी समीक्षा की गई।
ये निर्देश दिए गए
सभी शिक्षक अपनी उपस्थिति Evidyavahini App के माध्यम से Online बनाना सुनिश्चित करेंगे।
यदि किसी विद्यालय में Mantra Device खराब हो गई है तो उस परिस्थिति में शिक्षक अपने Teacher ID का उपयोग करते हुए Evidyavahini App में Login कर अपनी उपस्थिति Manual माध्यम से बनाएंगे। किसी भी परिस्थिति में Manual उपस्थिति विद्यालय के Login से नहीं बनाया जाएगा।
बच्चों की उपस्थिति भी Evidyavahini App के माध्यम से ही बनेगी। इसमें ध्यान देने की बात यह है कि यदि Evidyavahini में बच्चों का डेटा 2022-23 तक अपडेट है, उस परिस्थिति में बच्चों की उपस्थिति बनाने के दौरान बच्चे का नाम दिखाई देगा, जिसमें से अनुपस्थित बच्चों को Untick करते हुए डेटा को वर्गवार Submit करेंगे। जिन विद्यालयों का डेटा अपडेट नहीं रहेगा, वैसे विद्यालय के लॉगिन में वर्गवार नामांकित बच्चों की संख्या एवं उपस्थित बच्चों की संख्या को अंकित करते हुए Submit किया जाएगा।
भविष्य में प्रत्येक माह वेतन/ मानदेय भुगतान के समय शिक्षक को अपनी Online उपस्थिति विवरणी की हार्ड कॉपी अपने निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के समक्ष उपस्थापित करना होगा। उपस्थिति विवरणी में ही माह में शिक्षक द्वारा लिए गए अवकाश प्रतिनियुक्ति की विवरणी विद्यालय के प्राचार्य/ प्रधानाध्यापक अपने मुहर एवं हस्ताक्षर के साथ सत्यापित करेंगे।
संबंधित निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी हर हाल में शिक्षक की Evidyavahini App से बनाई गई उपस्थिति विवरणी प्राप्त करने के उपरांत ही वेतन/मानदेय भुगतान के लिए अग्रेतर कार्रवाई करेंगे।