मुखिया संघ की कांडी प्रखंड समिति के अध्‍यक्ष बने अमित और सचिव चंदा

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड की सभी 16 पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया की बैठक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल के प्रांगण में रविवार को हुई। इसकी अध्यक्षता राणाडीह पंचायत मुखिया ललित बैठा ने की। इसमें मुखिया संघ की प्रखंड समिति का गठन किया गया।

संघ के अध्यक्ष पद के लिए खुटहेरिया पंचायत मुखिया अनिता देवी, पतिला मुखिया अमित कुमार दुबे और राणाडीह मुखिया ललित बैठा ने नामांकन किया। चुनाव से पूर्व ललित बैठा ने नाम वापस ले लिया। सभी सदस्यों ने पतिला पंचायत मुखिया अमित कुमार दुबे को मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना।

गाड़ाखुर्द पंचायत मुखिया आरती सिंह को उपाध्यक्ष, बलियारी पंचायत मुखिया चंदा देवी को सचिव, शिवपुर पंचायत मुखिया सोनी देवी को उप सचिव, सरकोनी पंचायत मुखिया सुबोध कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष, कांडी पंचायत मुखिया विजय राम को कार्यालय सचिव, पतरिया पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी को संगठन सचिव और मझिगांवा पंचायत मुखिया रीता देवी को मीडिया प्रभारी चुना गया।

खुटहेरिया पंचायत मुखिया अनिता देवी, राणाडीह मुखिया ललित बैठा, घटहुआं कला मुखिया कौशल्या देवी, चटनिया मुखिया पूजा देवी, डुमरसोता मुखिया राजेश्वर विश्वकर्मा, लमारी कला मुखिया शशि कुमारी, हरिहरपुर मुखिया अनुज कुमार सिंह व खरौंधा पंचायत मुखिया परिखा पासवान को सदस्य के रूप में चयन किया गया।