विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत लमारी कला पंचायत के पंचायत सचिवालय के प्रांगण में शुक्रवार को उपमुखिया का चयन हुआ। इस पद के लिए निर्मला देवी और दिलीप प्रजापति ने नामांकन भरा। दोनों को बराबर-बराबर मत मिले। इसके बाद मुखिया शशि कुमारी ने स्वयं समर्थन देकर निर्मला देवी को उपमुखिया बनाया। मुखिया शशि कुमारी सहित सभी वार्ड सदस्यों ने शपथ ग्रहण भी किया।
खुटहेरिया पंचायत के पंचायत सचिवालय के प्रांगण में भी उपमुखिया का चयन किया गया। वहां आतिश कुमार सिंह उपमुखिया के रूप में निर्वाचित हुए। मुखिया अनिता देवी ने शपथ ग्रहण किया। चुनाव प्रक्रिया आरओ नीलेश कुमार मुर्मू, एआरओ सोमा उरांव, आरएसआई दीपक कुमार यादव व कम्प्यूटर ऑपरेटर ओमप्रकाश रवि की उपस्थिति में हुआ।
बलियारी पंचायत के पंचायत सचिवालय के प्रांगण में हुए चुनाव में उपमुखिया पुरुषोत्तम कुमार रवि निर्वाचित हुए। मुखिया चिंता देवी ने शपथ ग्रहण किया। गाड़ा खुर्द पंचायत के पंचायत सचिवालय में निर्वाचन प्रक्रिया प्रारम्भ हुआ। यहां वर्षा कुमारी द्विवेदी उपमुखिया बनी। नवनिर्वाचित मुखिया आरती सिंह ने शपथ लिया।