बच्चे के शरीर पर चमड़ी नहीं और नसें नजर आती हैं, जन्म के बाद सभी हैरान

देश मध्य प्रदेश
Spread the love

मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश के रतलाम में एक अजीबोगरीब बच्चे का जन्म चर्चा का विषय बना हुआ है। नवजात बच्चे के शरीर पर चमड़ी नहीं है। जिसके कारण उसके शरीर की नसें साफ दिखाई दे रही हैं। चमड़ी नहीं होने के कारण उसकी आंखें, होठ आदि भी सूजे हुए हैं। कई लोग कह रहे हैं कि यह बच्चा बिल्कुल एलियन की तरह नजर आता है। लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि जेनेटिक समस्या के कारण वह ऐसा दिखाई दे रहा है। नवजात शिशु को फिलहाल आईसीयू में रखा गया है।

जब बच्चे का जन्म हुआ तो वहां मौजूद परिजनों सहित हर कोई हैरान रह गया। बच्चे के शरीर पर चमड़ी नहीं थी और ना ही उसके आंख और शरीर के अन्य अंग पूर्णतः विकसित हुए थे। इसे देख परिजनों ने डॉक्टरों से संपर्क किया।

डॉक्टर के मुताबिक, मेडिकल भाषा में ऐसे बच्चों को कोलोडियन बेबी कहा जाता है। इसे आनुवांशिक समस्या बोला जाता है। इस बीमारी में प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चे की चमड़ी का विकास नहीं होता है।

बच्चे के शरीर पर चमड़ी नहीं होने से उसके अंग सूज जाते हैं और नसें बाहर दिखाई देती हैं। उंगलियां और गुप्तांग भी पूरी तरह विकसित नहीं हुए हैं। गुप्तांग के सही तरीके से विकसित नहीं होने से फिलहाल कह नहीं सकते हैं कि यह बच्चा मेल है या फीमेल।