गया। दिल्ली से पति की खोज में एक महिला बिहार के गया के शेरघाटी पहुंची। यहां आकर उसे जो सच्चाई जानने को मिली, उसे जानकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
खबर के मुताबिक, महिला की शादी साल 2013 में पिपरपांती मोहल्ले के सुरेश कुमार उर्फ रिंकू से हुई थी। वह दो महीने पहले तक दिल्ली में उसके साथ परिवार से अलग होकर रह रही थी। जब वह कुछ दिनों के लिए बाहर गया और नहीं आया तो वह अपने पति की खोज में उसके बताए गए पते पर शेरघाटी पहुंची तो पता चला कि पति के पहले से पत्नी और बच्चे हैं।
शेरघाटी में उसे देखकर पति ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। साथ में उसकी पत्नी और बच्चों ने भी मारा पीटा। जिसके बाद पीड़ित महिला ने अस्पताल में अपना इलाज कराया है। धोखाधड़ी और मारपीट की शिकार बनी महिला ने पिपरपांती मुहल्ले में रहने वाले अपने पति और सौतन समेत अन्य अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस फिलहाल इस मामले में जांच कर रही है।