पलामू में अचानक बदला मौसम का मिजाज, वज्रपात से दो बच्चों की गयी जान

झारखंड
Spread the love

पलामू। दुखद खबर झारखंड के पलामू से आयी है। सोमवार की दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। देखते-देखते आसमान में घने बादल छा गये और हल्की बारिश के बीच वज्रपात हुआ। इस घटना में पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में दो परिवार के दो बच्चों की मौत हो गयी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यहां बता दें कि आपका अपना न्यूज पोर्टल *दैनिक भारत 24* मौसम के मिजाज बदलने से 1 से 3 घंटे पहले आपको सचेत करते रहा है। यह बताता रहा है कि आप बारिश और तेज हवा चलने के दौरान सुरक्षित स्थान पर चले जायें।

इधर, मौसम के बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। अधिकतम तापमान में भी थोड़ी कमी देखी गई। अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 31.03 रहा।

जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोंगो (आजाद टोला) निवासी खरगू भुइयां का पुत्र अरविंद भुइयां (12 वर्ष) और मंटू भुइयां की बेटी चांदनी कुमारी (10 वर्ष) की वज्रपात से मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने घर के आसपास ही खेल रहे थे। इसी बीच यह घटना घट गई। घटना लगभग चार बजे की बताई जाती है।