चुनाव जीतने के बाद मुख्‍यमंत्री से मिली शिल्पी नेहा तिर्की

झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मांडर विधानसभा उपचुनाव की विजयी प्रत्याशी श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की ने 26 जून को मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिल्पी नेहा तिर्की को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ मांडर विधानसभा की जनता ने आपको विधायक के रूप में चुना है, उनके आशा और विश्वास पर खरा उतरकर एक आदर्श विधायक का उदाहरण पेश करें।

मालूम हो कि मांडर विधानसभा उपचुनाव में शिल्पी नेहा तिर्की गठबंधन की उम्मीदवार थीं। मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक बंधु तिर्की सहित अन्य उपस्थित थे।