पुरानी पेंशन योजना की घोषणा का साथी और साक्षी बना झारखंड प्रदेश शिक्षक संघर्ष मोर्चा

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में 26 जून को एनएमओपीए के तत्‍वावधान में पुरानी पेंशन जयघोष महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इसे सफल बनाने में झारखंड प्रदेश शिक्षक संघर्ष मोर्चा साथी और साक्षी बना।

इसमें राज्य के राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ झारखंड प्रदेश (प्राथमिक एवं +2 माध्यमिक संवर्ग), झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ, झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, एवं झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन सम्मिलित है। मोर्चा ने सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं पदाधिकारी हित में अपना पूर्ण समर्थन दिया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मोर्चा के संयोजक मंडल के अमीन अहमद, आशुतोष कुमार, विजय बहादुर सिंह, अरुण कुमार दास सहित मोर्चा के अन्य प्रतिनिधि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।